Monday, 19 January 2015

दो शब्दों के संदेश से ज़ायोनी थर्राए

दो शब्दों के संदेश से ज़ायोनी थर्राए

 

लेबनान के हिज़्बुल्लाह संगठन के महासचिव ने ज़ायोनी शासन को दो शब्दों का संदेश दिया है।

 

सैयद हसन नस्रुल्लाह ने अरबी भाषा में अपने दो शब्दों के एक संदेश द्वारा ज़ायोनियों में हड़कंप मचा दिया है। लेबनान के अलमनार टीवी चैनल की वेबसाइट पर आने वाले इस संदेश में उन्होंने ज़ायोनियों से कहा है "جهزوا ملاجئکم" जिसका अर्थ होता हैः 'अपने शरणस्थलों को तैयार कर लो।' वेबसाइट पर यह संदेश अरबी के अतिरिक्त हेब्रू भाषा में भी मौजूद है।

 

बिना किसी विवरण के और केवल हिज़्बुल्लाह संगठन के महासचिव की चित्र के साथ सामने आने वाले इस दो शब्द के संदेश को हिज़्बुल्लाह की ओर से इस्राईल के विरुद्ध युद्ध की घोषणा माना जा रहा है।

 

ज्ञात रहे कि रविवार को दक्षिणी सीरिया के क़ुनैतरा प्रांत पर ज़ायोनी शासन के एक सैनिक हेलीकॉप्टर ने रॉकेट फ़ायर करके लेबनान के हिज़्बुल्लाह संगठन के वरिष्ठ कमांडर शहीद एमाद मुग़निया के पुत्र जेहाद मुग़निया सहित कई जवान शहीद हो गए थे। इस हमले में सीरियाई सरकार को सैन्य परामर्श देने के लिए दमिश्क़ गए हुए एक ईरानी कमांडर ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद अली अल्लाहदादी भी शहीद हो गए।